एलएनजेपी में अग्निकांड के घायलों से मिले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान के निकट अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 43 लोगों की मौत हो गईबचाव और अग्निशमन विभाग के दस्तों ने कई लोगों को बचाया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। इस हादसे में 56 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में जाकर अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल ने प्रत्येक मृतक आश्रित को 10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को एकलाख रुपये मआवजा देने और मुफ्त इलाज महया कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में र अब तक 40 से ज्यादा लोगों की जान गई है। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए ह, दाषया क खिलाफसख्त कारवाइहागा। इसस पहलमुख्यमत्री ने अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री अरावद कजरावाल न काबाट इमरान हुसैन और सत्येंद्र जैन के साथ अनाज मंडी (घटना स्थल) का दौरा किया। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिली अग्निकांट की घटना अत्यंत नावट है। कई लोगों हो गई घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अगर कोई फैक्ट्री किसी घर में अवैध रूप से चल रही थी, तो उसे बंद करने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की थीएमसीडी ने फैक्टी को कैसे चलने दिया? दिल्ली फायर सर्विस ने स्पष्ट किया है कि उसने कारखाने को अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि मृतकों की पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें उनके परिजनों को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो। इस अग्निकांड से 11 लोगों की जान बचाने वाले दमकल कर्मी राजेश शुक्ला के बारे में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने तारीफकरते हुए ट्वीट किया, 'दमकलकर्मी राजेश शक्ला असली हीरो हैं। वह पहले फयरमैन हैं जो इमारत में घुसे और 11 जिंदगियां बचाईं। उन्होंने तब तक अपना काम जारी रखा जब तक उनकी खुद की हड्डियां चोटिल नहीं हो गईं। मैं इस बहादुर हीरो को सलाम करता हूं।' उन्होंने राजेश शुक्ला से अपनी मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की है।